हाँ मैंने गलती की ,
मुझे लगा मैं सही था , तभी तो आगे बढ़ गया।
तुम तो हमेशा साथ थे ना ,
बताना था ना ,
बताना था मैं गलत कर रहा हूँ।
बताना था मैं तुमसे दूर हो जाऊंगा।
बताना था मैं भी दूसरों की तरह बनता जा रहा हूँ।
बताना था की मैंने कई वादे किये थे तुमसे।
मैं तो अब तुमसे माफी भी मांगने का हक़ खो चुका हूँ।
पर भरोसा है मुझे तुम इस हालत में नहीं छोड़ोगे।
भरोसा है तुमपर।
अब मैं वापसआना चाहता हूँ।
फिर से एकबार तुम्हारा विश्वासपात्र बनना चाहता हूँ।
मुझे वापस लाओ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें